Suspected Pak hackers deface NSG website with derogatory message against PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NSG की वेबसाइट हैक, मोदी पर अटैक

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 5:15 PM (IST)
NSG की वेबसाइट हैक, मोदी पर अटैक
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द और भारत विरोधी नारे भी लिखे गए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से जुडे संदिग्ध लोगों ने एनएसजी की वेबसाइट को हैक किया है। अधिकारियों ने कहा कि हैकिंग का प्रयास देखा गया और यूआरएल-डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनएसजी डॉट जीओवी डॉट इन को यहां अपने मुख्यालय से आतंकवाद निरोधक बल ने तुरंत ब्लॉक कर दिया। हैकरों ने अपनी पहचान ‘एलोन इंजेक्टर’ के तौर पर बताई और वेबसाइट के होमपेज पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैकिंग के प्रयास पाकिस्तान से संबद्ध हैकरों ने किए हो सकते हैं। हालांकि, वे अब भी इस संबंध में ठीक-ठीक विवरण का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement